प्रभारी मंत्री सिलावट 3 घंटे देरी से पहुंचे, राजमाता विजयाराजे व माधवराव की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कहा सिंधिया के ग्वालियर की जिम्मेदारी अब मुझ पर
ग्वालियर. प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री तुलसीराम सिलावट दो दिवसीय दौरे पर पहली बार बुधवार को ग्वालियर आए, सुबह 9 बजे उन्हें आना था लेकिन वह 3 घंटे देरी से पहुंचे और अपने दौरे की शुरूआत उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्वालियर सिंधिया जी का शहर है यह विकास और प्रगति का मॉडल है अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी मुझ पर है। कोविड में आज जो जीरो का आंकड़ा आया है वो इस शहर के आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय और प्रयास का सार्थक नतीजा है। बस अब हमें कोविड अनुकूल व्यवहार पर जोर देना है। प्रदेश के मुखिया ने इस कोविड काल में 18-18 घंटे जाग कर काम किया और जल्द तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करूंगा।
शहर में पानी का संकट- विभाग के साथ बैठक करूंगा, एक-एक बिंदू पर चर्चा होगी
ग्वालियर में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है तिघरा जलाशय सूचा रहा है चार साल बाद ऐसी स्थिति बनी है कि पंप कर अन्य डेम से पानी लाने की नौबत आ गई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि गुरूवार को इसी पर विभाग के साथ बैठक करूंगा तब एक-एक बिंदू पर चर्चा होगी और संकट से कैसे निपटा जाए बात होगी।
यहां-यहां पहुंचे मंत्री
दो दिवसीय प्रवास की शुरूआत प्रभारी मंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया, माधवराव सिंधिया और पं.दीनदयान उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ की इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास संकट मोचन मंदिर के दर्शन किए। मंदिर के बाद सीधे हेमसिंह की परेड सिंधी कॉलोनी में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के घर पहुंचे और मुलाकात की।
सिंधी कॉलोनी में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के घर पहुंचकर उनसे मिले इसके बाद सिंधी कॉलोनी से सीधे हारकोटासीर समाधिया कॉलोनी पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुश्वाह के घर पहुंचकर उनसे भेंट की इसके बाद डॉ. केशव पांडेय के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
वहीं दोपहर श्याम वाटिका में महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लिया, इसके बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद ठाठीपुर अजाक्स कार्यालय में अजाक्स के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से मंत्री सीधे रानीमहल पूर्व मंत्री माया सिंह के घर पर पहुंचकर उनसे भेंट की।
मंत्री सिलावट शाम को सांसद विवके शेजवलकर के निवास पर उनसे भेंट की। यहां से महाराज बाड़े के पास भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के घर पर जाएंगे फिर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल से मुलाकात करने के बाद शाम को मुखर्जी भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात इसके बाद रात को ऊर्जामंत्री के घर पर डिनर का कार्यक्रम है।
