बड़े बदलाव की तैयारी- मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई जिसमें कई फेसले लिए। जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और उन्हें कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
बता दें कि कमलनाथ गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शूमार किए जाते है और कई मौकों पर संकटमोचक साबित हुए हैं। वहीं कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्थाई अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थी लेकिन अभी तक कांग्रेस को स्थाई अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है।
राहुल गांधी को मिलेगी संसद में पार्टी की कमान
जानकारी के अनुसार कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से पहले अधीर रंजन चौधरी की जगह राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता बना सकती है, हालांकि अभी इसका फेसला संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक में किया जाएगा और यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हैं या नहीं।
