पेयजल समस्या को लेकर 19 वार्डो में धरना 16 को, कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आवाज बुलंद करेंगे:विधायक डॉ सिकरवार

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में शहर में व्याप्त पेयजल समस्या समेत महंगाई, बेरोजगारी, खाधान्न पर्ची नहीं मिलने और सीवर समस्या को लेकर ग्वालियर पूर्व विधानसभा की 19 वार्डो में अलग अलग स्थानों पर धरना दिया जायेगा। धरने पर बैठने वाले सभी कार्यकर्ता मास्क लगाकर धरना स्थल पर पहुचेंगे। यह बात आज ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की हुई वृहद बैठक को संम्बोधित करते हुये विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कही इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमरसिंह माहौर, चर्तुभुज धनोलिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता राम पांण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, श्रीमती सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, सुरेन्द्र यादव, सत्यभान सिंह चौहान, दलवीर बौहरे, रजनी आदि मंचासीन रहे।
विधायक डॉ. सिकरवार ने बैठक को संम्बोधित करते हुये कहा कि शहर में पेयजल की विका्रल समस्या है, इस समस्या के निधान के लिये मेंने कई वार नगर निगम आयुक्त को आवेदन दिये मगर आज तक पेयजल समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के आदित्यपुरम से लेकर नीमचंदोवा तक पेयजल की समस्या गहराई हुई है। उन्होने कहा कि प्रषासन भाजपा के इसारे पर काम कर रहा है इसलिये जहां जनता और हम बोरिंग कराना चाहते है वहां बोरिंग नहीं की जा रहीं हें इसलिये कांग्रेस ने धरना आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में विधायक डॉ. सिकरवार ने 19 वार्डो में कोन कहां धरना देगा इसकी भी जानकारी दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक को संम्बोधित करते हुये कहा कि पेयजल समेत जो समस्या हैं उनको लेकर ग्वालियर पूर्व में धरना आंदोलन किया जा रहा है इसमें हर कांग्रेस कार्यकर्ता को बढ़-चढ कर हिस्सा लेना है उन्होने कहा कि भाजपा सरकार कि दमनकारी नीतियो के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करना है। कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर ने कहा कि पानी, बिजली, सीवर, मंहगाई, समेत अन्य समस्याओं से जनता परेशान है इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि हमें तीन स्तर पर आंदोलन करना है जिसमें पहला धरना प्रदर्शन, दूसरा न्यायालय की शरण में जाना और तीसरा विधानसभा में इन समस्याओं कों प्रमुखता से उठाना है। उन्होने कहा कि पहले शहर को पेयजल समस्या से निदान दिलाने के लिये एडीडी से लोन 110 करोड़ लिया, मगर समस्या जस की तस रही इसके बाद अमृत योजना में 7.50 करोड़ ऋण लिया मगर समस्या आज भी हल नही हुई और अव स्मार्ट सिटी के नाम पर पेसे का दुरूप्योग किया जा रहा है। श्री दीक्षित ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुठ होकर कांग्रेस के बेनर पर होने जा रहे धरना आंदालन मे बडी संख्या मे शामिल हों। बैठक का संचालन कॉग्रेस नेता अवधेश कौरव ने किया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *