पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

पुलवामा. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास हथियार और गोला बारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
देर रात को हुई थी मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभंेड़ मंगलवार की देर रात शुरू हुई थी और अभी भी इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को जिला अस्पताल के पास आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और फिर सुरक्षाबलों ने भी जबावी फायरिंग की।
मुठभेड़ में मारा गया कमाण्डर अबु हुरैरा
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया है कि मुठभेड में मारे गये आतंकियों में से पाकिस्तान का रहने वाला लश्कर कमाण्डर एजाज उर्फ अबु हुरैरा भी शामिल है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने 2 स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया है जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *