अफगानिस्तान में आतंकियों ने 22 निहत्थे सैनिकों को गोलियों से भून डाला, रेडक्रॉस ने की पुष्टि

काबुल. अफगानिस्तान में जारी हिंसा के दौरान तालिबान की बर्बर और कायराना हरकत का बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोलियां खत्म होने के बाद अफगान कमाण्डो ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वह लगातार सरेंण्डर की बात कह रहे थे। इसके बावजूद कट्टरपंथी तालिबानी आतंकियों ने निहत्थे सैनिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए मार दिया। इस तरह अफगान सेना के निहत्थे 22 कमाण्डों इस निर्मम नरसंहार के शिकार बन गये।
कमाण्डों पर 16 जून को किया था नरसंहार
सीएनएन में जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार वह नरसंहार अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत के दौलताबाद इलाके में 16 जून को हुआ था। सीएनएन ने इस निर्मम हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया था। दरअसल यहां तालिबान की बढ़त को देखते हुए हुए सरकार ने अमेरिका के प्रशिक्षित कमाण्डों की टीम भेजी थी। ताकि इस क्षेत्र पर फिर से कब्जा हासिल किया जा सके। इस टुकड़ी में एक रिटायर आर्मी जनरल का बेटा भी शामिल था। हथियार खत्म होने के बाद इन्होंने मदद मांगी थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। इस मौके पर लाभ उठाते हुए तालिबानी हैवानों ने इस टीम को घेर कर मार दिया।
वीडियों में आगे यह दिखाई दे रहा है कि अफगान सैनिक अपने हाथ उठाये हुए हैं कुछ जमीन पर झुके हैं वीडियों में आवाज आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है गोली मत मारो। गोली मत मारो, मैं रहम की भीख मांगता हूं, इसके फौरन बाद आतंकवादियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाये और निहत्थे सैनिकों पर गोलियां की बरसात कर दी।
रेडक्रॉस की टीम ने की पुष्टि
रेडक्रॉस ने पुष्टि की है कि 22 कमाण्डोज के शव बरामद किये जा चुके हैं। तालिबान प्रवक्ता ने बताया है कि अभी भी उनके कब्जे में 24 कमाण्डोज हैं लेकिन इसकी पुष्टि के लिये उन्होंने कोई सबूत नहीं ं दिया है। हालांकि, अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि तालिबान ने कमाण्डोज को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *