पेट्रोल, डीजल के दामों में की गयी वृद्धि के विरोध निकाली गयी साईकिल रैली

ग्वालियर. देशभर में बढ़ रही बेहाताश महंगाई के विरोध में यूथ कॉग्रेस पिछले 15 दिनों से महंगाई के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को इस अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल के दामों में की वृद्धि से बेकाबू होती महंगाई के विरोध में मुरार के 7 नम्बर चौराहा से लेकर ठाठीपुर के बीच साईकिल रैली निकाली गयी। आपको बता दें कि साईकिल रैली में जनसहयोग मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा , विनोदी जैन बेताल सिंह गुर्जर,महिला कांग्रेस अध्य्क्ष विना भारद्वाज, वरिष्ठ नेत्री सीमा समाधिया, विधानसभा अद्यक्षगण – टिप्पी तोमर , अनिरुद्ध तोमर, विकास उपाध्याय, आशुतोष शर्मा , जयवंत वर्मा, शिवम करैया, अभिमन्यु पुरोहित, अजय पचौरी, अभिषेक कांदील, अमन लक्षकार, विक्रम पाराशर एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *