पूणे पुलिस ने सेना के फर्जी अधिकारी किया गिरफ्तार, 4 शादियों और 53 महिलाओं से संबंध से हुआ पर्दाफाश

एनएमटी न्यूज डेस्क. महाराष्ट्र के पूणे में पुलिस ने सेना का अधिकारी बनकर कईमहिलाओं से शादी करने के आरोप में औरंगाबाद के कन्नड़ तालुक के रहने वाले योगेश दत्तू गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया हैं। इसके अलावा 26 वर्षीय योगेश पर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर भी 20 से अधिक युवाओं से लाखों रूपये ठगने का भी आरोप है। पुलिस ने उसके साथी संजय शिन्दे को भी गिरफ्तार किया है और दोनों के पास से सेना की 12 वर्दी केअलावा अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। महिला ने शिकायत दर्ज थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन वी) नम्रता पाटिल नेबताया कि योगेश ने सेना का अधिकारी बनकर कई महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को ठगा है। पिछले माह 21 तारीख को पूणे के बिबवेवाड़ी की रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने योगेश गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुई थी महिला से मुलाकात

woman had lodged complaint

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी में मेरी मां की तबियत खराब थी और उन्हें दिखाने के लिये बिबवेवाड़ी के एक अस्पतालमें दिखाने के लिये अक्सर जाते थे। एक बाद जब मैं और मेरी मां बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। तब योगेश सेना की वर्दी पहने वहां आया था। उस दौरान उसका आईडी कार्ड सड़क पर गिर गया था। जिसे मैंने उठाकर दिया। इस बीच हमारी बातचीत हुई और जान-पहचान हुई।

महिला के साथ पूरे परिवार को ठगा

cheated the whole family

महिला ने बताया, ‘बस स्टॉप पर मुलाकात के कुछ दिनों पर योगेश ने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और फिर हमारी बातचीत शुरू हो गई। एक दिन उसने शादी के लिए प्रपोज किया और फिर हमने अलंदी में शादी की, लेकिन वह मुझे कभी अपने घर नहीं ले गया।’ महिला ने कहा, ‘उसने मेरे भाई को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए. इसी तरह उसने मेरे भाई के 10 से 15 दोस्तों से भी पैसे लिए थे।’

Affair with 53 women, married to 4

वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जावरे ने बताया, ‘जांच में योगेश गायकवाड़ की चार शादियों का मामला सामने आया है। इनमें दो महिला पुणे शहर की, एक अमरावती और एक औरंगाबाद की रहने वाली है. योगेश ने दो शादियां आलंदी की धर्मशाला में और दो अन्य शादियां मंदिर में की थी, लेकिन किसी भी शादी को रजिस्टर्ड नहीं कराया था।’ उन्होंने बताया, ‘हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश 53 महिलाओं को डेट कर रहा था।’

call himself a colonel or a major

एसपी ने सुनील जावरे ने बताया, ‘योगेश जब भी महिलाओं से मिलता था तो वह सेना की वर्दी में रहता था और खुद को कर्नल राम या मेजर राम बताता था. इसके साथ ही दावा करता था कि वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है। उसके पास से सेना की 12 वर्दी, 26 नए जूते, दो मोटरसाइकिल, दो चार पहिया वाहन, एक ट्रंक, सेल फोन, रबर स्टैंप और अन्य कीमती सामानों के अलावा 5.5 लाख रुपये बरामद हुआ है.’ उन्होंने बताया था कि पुलिस को साल 2017 से योगेश की तलाश थी।

cheat with fake joining letterपुलिस ने बताया, ‘योगेश ने भारतीय सेना के रबर स्टैम्प और लेटरहेड बनाए थे और वह युवाओं को फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पैसे ठगता था। अब तक वह करीब 22 फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर चुका है और लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *