डीजीपी के पास आया साजिद का फोन, सत्यनारायण की कथा फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है, डीजीपी को फिल्म का कंटेंट देखने को भी कहा- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. सत्यनारायण की कथा के निर्माता ने अपनी फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है, यह जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी और कहा कि मैंने कल कहा था कि जिस तरह हमारे देवताओं और धर्म को सॉफ्ट टॉरगेट कर रखा है मैं इसे अच्छा नहीं मानता इससे पहले भी सूटेबल ब्वॉय और तांडव में पुनर्रावृत्ति लगातार हो रही है लेकिन मेरे बोलने के बाद डीजीपी को निर्माता ने बताया कि उन्होंने सत्यनारायण की कथा का टाइटल चेंज कर दिया है। चेंज करना अलग बात है इसके बाद भी उसके अंदर क्या कंटेंट है मैंने यह डीजीपी को देखने को कहा है।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने नाम चेंज किया है तो बाकी लोगों को सूटेबल ब्वॉय और ताडंव वालों को भी समझना चाहिए। बता दें कि इस फिल्म के नाम पर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया था इस पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी जिस पर गृहमंत्री ने डीजीपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि यदि किसी फिल्म से हिंदू भावना आहत होती है तो उसे रोका जाना चाहिए और उनको सहन नहीं किया जाएगा। वहीं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हम देखते आ रहे है कि पिछली कई फिल्मों में हमारे देवी-देवताओं को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर इसमें सत्यनारायण की कथा कि अगर किसी प्रकार की लव स्टोरी होगी तो नाडियाडवाला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए वह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *