फर्जी हमला-शराब ठेकेदार बेटे ने दुश्मनों को फंसाने के लिये स्वयं पर चलवाई गोलियां
ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर चौराहे के पास शराब ठेकेदार केबेटे ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने दुश्मनों को फंसाने की साजिश रच ली। एक बार तो पुलिस ने भी इस फर्जी हमले को सच मान लिया और एफआईआर भी कर ली। मामला तब खुला जब पुलिस को यह पता चला कि जिस पर हमला करने का आरोप लगाया है। वह तो उस दिन ग्वालियर में था नहीं। इसके बाद जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो हमला करने वालों ने पूरी कहानी बयां कर दी।
इस फर्जी कहानी का डायरेक्टर और हीरो शराब ठेकेदार का बेटा अन्नू शिवहरे था। घटना के 48 घंटे के बाद पुलिस ने अन्नू को गिरफ्तार कर पूरी कहानी का खुलासा किया। अन्नू ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिये स्वयं पर हमले की झूठी साजिश रची पर हमला हकीकत में करवाया गया। जिसमें हर सबूत और गवाह मौजूद रहे। यह पूरा तरीका उसने एक क्राइम इंवेस्टीगेशन सीरियल क्राइम पेट्रोल से सीखा। फिलहाल अन्नू समेत इस मामले में 2 आरोपी पकड़े जा चुके है। शेष की तलाश में जुटी है पुलिस।
फर्जी हमले की ऐसी खुली पोल
पुलिस ने गोलू और सारांश की तलाश शुरू की। गोलू तोमर को उसके परिजन स्वयं लेकर एसपी पहुंच गये। परिजन ने पुलिस कप्तान कोबताया कि उस समय अन्नू की हमले की बात कह रहा है। गोलू भिण्ड में था। वहां कार्यक्रम के फुटेज रास्ते पर टोल के फुटेज दिखाये और इसके बाद पुलिस का माथ ठनका। पुलिस ने स्पॉट के सीसीटीवी फुटेज बारीकी से चेक किये तो एक हमलावर बंटी भदौरिया की पहचान हुई । वह अन्नू का दोस्त है। पुलिस ने बंटी को उठाया तो उसने थाने में इस फिल्मी और फेकम हमले की पूरी पोल खोल दी। उसनेबताया कि शराब ठेकेदार के बेटे अन्नू शिवहरे की गोलू तोमर व सारांश से दुश्मनी थी। मेरा भी इनसे झगड़ा था इसलिये अन्नू के कहने पर हमने यह झूठा हमला अपने ही दोस्तों से करवाया। इन दोनों से उसकी क्लब हाउस में बहस हुई थी और इसलिये वह इनको सबक सिखाना चाहता था।
यह बताई थी पूरी घटना
गांधीनगर निवासी अन्नू शिवहरे शराब ठेकेदार रिंकू शिवहरे का बेटा है। सोमवार शाम झांसी रोड थाना पुलिस को उसने खुद पर हमला होने की सूचना दी थी। अन्नू ने पुलिस को बताया था कि अचलेश्वर मंदिर चौराहा पर अपनी कार से आया और जूस लेकर कार में AC चलाकर पीने लगा। इसी समय 6 से 8 लोग 3 बाइक पर सवार होकर आए और हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले कार के कांच तोड़े। इसके बाद 3 से 4 गोलियां हवा में चलाईं। फिर एक गोली कार की तरफ मारी। जो कार के कांच में लगी। इसके बाद हमलावर हवा में कट्टे लहराते हुए भाग गए।दिनदहाड़े खुलेआम सड़क पर दहशत फैलाने और गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला। कार और अन्नू को थाने ले आए। अन्नू ने हमला करने वालों की पहचान गोलू तोमर और सारांश तिवारी के रूप में की थी। पुलिस ने दोनों को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की पुष्टि वहां लगे CCTV कैमरे की फुटेज से हुई थी।
यहां चूक हो गई प्लानिंग में
अन्नू के सीधे अचलेश्वर पहुंचे ही हमलावर आए और दनादन गोलियां चला दीं, क्या वह पहले से जानते थे कि यह वह आने वाला है, जबकि वह कोई फिक्स पॉइंट नहीं था
बदमाशों ने कार में बैठे अन्नू पर सीधे गोलियां क्यों नहीं मारीं
सिर्फ कांच तोड़कर ही चले गए, जबकि अन्नू ने गोली कार के कांच में मारना बताई
घटना के लिए ऐसे स्थान को चुनना जहां CCTV कैमरे लगे हो
अचलेश्वर चौराहा पर पहुंचकर जूस लेने और हमला होने के बाद थाने तक आने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगा। इतनी तेजी तो तभी हो सकती है जब पहले सब तैयार हों
