मोदी मंत्रिमण्डल का विस्तार बुधवार की शाम 5.30 बजे से 6.30 के बीच होगा
नई दिल्ली. मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई बुंधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। करीब हर बड़ा काम शुभ मुहूर्त पर करने वाली मोदी सरकार ने नये मंत्रियों को शपथ दिलाने का भी मुहूर्त तय कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मंत्री शाम 5.30 से 6.30 बजे के बीच शपथ लेंगे। इस बीच स्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसमें किया गया कोई भी काम सफल होता है।
सरकार के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के लिये 25 से अधिक दलित, आदिवासी, ओबीसी वर्ग के और पिछड़े क्षेत्रों के जमीनी नेताओं को चुना गया है। काफी संशोधन और सोच विचार के बाद नये मंत्रियों के नाम तय हुए हैं। मोदी सरकार के लिये यह विस्तार अभी बेहद जरूरी है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और नये मंत्रियों को अपने मंत्रालयों में घुलने-मिलने के लिये वक्त चाहिये होगा। इसके अलावा इस कैबिनेट एक्सपेंशन की ओर भी वजह हैं।
