कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता पर पुलिस द्वारा एफआईआर करने के विरोध में एस.पी को दिया ज्ञापन
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा वर्षो पुराने नाले को बंद किये जाने से वार्ड 57 में लोगों के घरों में पानी भरने से अफरा-तफरी मच गयी और आम जनता क्षेत्रीय पार्षद पति को साथ लेकर समस्या से निगम अधिकारियों को अवगत कराया नगर निगम अधिकारियों के द्वारा नाला न खोलने पर जनता अपने घरों से निकलकर चौराहे पर आ गई उसके बाद नाला तो खोल दिया गया मगर झांसीरोड़ थाना पुलिस ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों में से 32 लोगों पर मामला दर्ज किया। उसके विरोध में आज ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार जी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी अमित सांघी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 57 में रानीपुरा में स्थित वर्षो पुराना नाला नगर निगम द्वारा बंद कर दिये जाने से नाले का पानी आसपास के घरों के दहलीज तक आ जाने से एवं निरंतर पानी का बहाव बढ़ने से घरों में पानी घुसने की स्थिति निर्मित होने पर स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्रीय पार्षद को सूचना दिये जाने पर क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे।
उसके बाद अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव एवं षिषिर श्रीवास्तव सीवर सेल इंचार्ज तथा तहसीलदार व एसडीएम मौके पर पहंुचे और नाले के पानी का बहाव वस्ती में बढ़ने एवं स्थिति भयावाह पाये जाने पर तुरंत पोकलन मशीन बुलाकर नाले पर लगाई रोेक को हटवाया गया। पानी का बहाव चालू होने पर स्थानीय निवासियों द्वारा तुरंत रोड से हटकर अपने-अपने घर चले गये।
इसके बाद थाना प्रभारी झांसी रोड द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों के विरूद्ध एक एफआईआर दर्ज की गयी जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आये दिन कार्यक्रम किये जा रहे हैं। 5 जुलाई को दीनदयाल नगर मुक्तिधाम पर कार्यक्रम किया जिसमें धारा 188 का उल्लघन किया। 6 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा फूलबाग में भी कार्यक्रम किया गया जिसमें भी धारा 188 का उल्लघन किया जा रहा हैं। इस संबध में छायाचित्र संलग्न हैं। किन्तु भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आज दिनांक तक एफ.आई.आर दर्ज तक नहीं की गयी। अतः अनुरोध हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध द्वेषपूर्ण रूप से थाना प्रभारी झांसी रोड द्वारा दर्ज की गयी एफ.आई.आर को निरस्त किया जाये। कांग्रेस नेताओं की बात सुनने के बाद एस.पी श्री सांघी ने टी.आई झांसी रोड को निर्देश दिये कि घरों में पानी भरने के तत्यों की जांच कर मुझे अवगत कराऐं।
ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, चतुर्भुज धनोलिया, एड. राकेश पाराशर, अवधेश कौरव, सुरेन्द्र यादव, अंकित कट्टल, अलिन शर्मा, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहै।
