पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगे, बैलेंस बिगड़ तो गिरे और पकड़े गए, चोरी की 4 बाइक मिलीं

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर वाहन चोरी के वायरल वीडियो से पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने वीडियो से मिले क्लू के आधार गैंग की घेराबंदी की, पुलिस को देखकर वाहन चोर भागने लगे लेकिन घेराबंदी से घबराकर बदमाश गिर पड़े इसके बाद पुलिस दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि मास्टर माइंड भागने में सफल रहा। घटना सोमवार रात हजीरा की है, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 बाइक बरामद की है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से 20 चोरियां और खुल सकती है, फिलहाल पूछताछ जारी है।
सोमवार रात हजीरा पुलिस थाने के एसआई अतर सिंह, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक, लवकुश, श्रीकृष्ण राठौर और भानूप्रताप के साथ गश्त कर रहे थे। अभी वह संजय नगर पुलिस के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे पल्सर बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही जल्दबाजी में बाइक मोड़कर भागने लगे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही जल्दबाजी में बाइक मोड़कर भागने लगे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित गिर गए। बाइक गिरते ही एक बदमाश दौड़ लगाकर भाग निकला जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए बाइक सवार निकले शातिर चोर
पुलिस ने जब पकड़े गए बाइक सवारों से पूछताछ की तो उनकी पहचान सतेन्द्र उर्फ संतरा निवासी पताली हनुमान, तरूण श्रीवास्तव निवासी कांचमील के रूप में हुई है साथ ही भागने वाला युवक प्यारे पण्डित बताया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह वाहन चोर है। बाइक चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस को सामने देखकर वह घबरा गए और उनकी बाइक फिसल गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने बताया वाहन चोरों ने दो दिन पहले शहर के खेड़ापति कॉलोनी से एक बाइक चोरी की थी वहां से सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने सोमवार रात ही फुटेज में बाइक ले जा रहे युवक की पहचान सतेन्द्र उर्फ संतरा के रूप में की। बताया कि वह अभी कहां से निकलने वाला है इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर टीम को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *