सास-ननद ने मांगे 20 लाख रु., बहू का वर्जिनिटी टेस्ट कराने वाले ससुराल वालों पर केस

ग्वालियर. डबरा में ससुरालवालों ने नवविवाहिता को न सिर्फ दहेज के लिए प्रताडि़त किया बल्कि पति ने शादी के बाद पहले ही दिन उसका वर्जिनिटी टेस्ट भी करवा लिया। नवविवाहिता ने सास, ननद, पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे काली कहा इसी बात पर बहू के परिवार वालों से 20 लाख रुपए मांगे। नवविवाहिता ने जब यह बात पति को बताई तो उसने भी कह दिया कि तेरी सूरत पर इतना दहेज तो बदनता है। यहीं नहीं पति ने शादी के बाद पहले दि नही उसका वर्जिनिटी टेस्ट भी कराया।
इस घटना के बाद नवविवाहिता मायके आ गई। जब वह वापस पिता के साथ ससुराल पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला उसके पिता ने ससुराल में फोन किया तो जवाब मिला 20 लाख लेकर आना तो ही दरवाजा खुलेगा। ग्वालियर के रहने वाली 23 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) की शादी मार्च 2020 में डबरा निवासी हिमांशु से हुई थी। शादी के बाद नए जीवन के सपने संजोते हुए रानी ने ससुराल में कदम रखा। यहां पहले ही दिन साल सुनीता, ननद रिचा और पति हिमांशु ने उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया। कुछ दिन बाद सास, ननद ने उसके रंग को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। सास कहने लगी कि तेरी जैसी काली लड़की के लिए तेरे बाप ने कुछ नहीं दिया। नवविवाहिता ने पति हिमांशु, ससुर गौतम व देवर शुभम को यह बात बताई। इस पर पति का कहना था कि मां सही कह रही है इसके बाद उसे प्रताडि़त किया जाने लगा, इसके बाद भी नवविवाहिता ने मायके में कुछ नहीं बताया। ससुराल पक्ष को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने आखिर में पिता-बेटी को लेकर लौट आए। यहां थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *