वैक्सीनेशन सेंटर जेएएच में वैक्सीन को लेकर लोग झगड़ पड़े, बुलानी पड़ी पुलिस, ज्यादातर केंद्रों पर दोपहर में ही डोज खत्म

ग्वालियर. ग्वालियर में सोमवार को वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। शहर के प्रमुख सेंटर और हॉस्पिटल में दूर-दूर तक लोगों की लाइन लगी थी। एक-एक घंटे धूप में खड़े होने के बाद लोग टीकाकरण केंद्र में अंदर न पहुंच सके इसके बाद वैक्सीन लगा सकी। कई सेंटर पर दिन में 1 बजे तक डोज खत्म हो गए। ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच में दोपहर में वैक्सीन को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी, वहीं कई लोग पहली डोजल वाले भी भीड़ में खड़े दिखाई दिए।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान वैक्सीन की निरंतर उपलब्धता नहीं होने के कारण यह गति नहीं पकड़ पा रहा है। सोमवार को वैसे तो कोवीशील्ड का दूसरा डोज ही लगना तय हुआ था लेकिन लोगों को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात को घोषणा की कि सोमवार कोवीशील्ड और को-वैक्सिन दोनों का ही दूसरा डोज लगाया जाएगा। सोमवार सुबह से जिले में 75 केंद्र पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। दिन भर में कोवीशील्ड के 12550 और को-वैक्सिन का 6820 टीके लगाने का टारगेट है। दोपहर होते-होते स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुलती चली गई। कई सेंटर सुबह के 3 घंटे बाद ही वैक्सीन खत्म हो गई। जो बड़े सेंटर थे वहां धूप में वैक्सीन के लिए लाइनें नजर आईं।
जेएएच में हुआ हंगामा
सोमवार को ग्वालियर के सबसे बड़े वैक्सीनेशन सेंटर जेएएच में वैक्सीन को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। यहां वैक्सीन की लाइन में लोग पहले वैक्सीन लगवाने के लिए झगड़ पड़े। वैक्सीन कम थी और लोगों की संख्या ज्यादा थी। ऐसे में हंगामा शुरू हो गया और तत्काल जेएएच पुलिस चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी इसके बाद पुलिस की मौजदूगी में वैक्सीनेशन चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *