3 दिन में मोदी 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार, 17 से 22 नए मंत्री शपथ ले सकते है, सिंधिया, अनुप्रिया के अलावा 3 पूर्व सीएम होंगे मोदी के मंत्री

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी 3 दिन के भीतर अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते है। कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली है और बताया जा रहा है कि 17 से 22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने 2 दिन तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की है।
मप्र, उप्र, बिहार, महाराष्ट्र से बनेंगे मंत्री
मप्र- राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते है, उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। मप्र से 1 से 2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है।
बिहार- लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और जेडीयू के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार से 2 से 3 नामों की चर्चा है।
उप्र- अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृहमंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरूण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुण जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है।
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है, उनके अलावा भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।
3 पूर्व सीएम और एक डिप्टी सीएम की चर्चा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इनके अवाला बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड के अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *