प्राथमिकता-कार्यालय में आने वाली महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिये अलग से विण्डों बनाई जाये-रिंकू शर्मा, आरटीओ

ग्वालियर. महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिये प्राथमिकता के आधार पर अलग से विण्डों बनाई जाये जिसे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और इसके अलावा मुझे कार्यालय की दीवारों के कोने साफ सुथरे नजर आना चाहिये मैंने किसी कर्मचारी को गलियारों या दीवार पर थूकते हुए देख लिया तो कार्यवाही सुनिश्चित हैं, सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेसिंग का पालन आवश्यक करें। यह निर्देश आज दोपहर मुरैना आरटीओ श्रीमति अर्चना परिहार के 2 माह की मेटरनिटी लीव पर जाने के बाद प्रभारी आरटीओ का पदभार ग्रहण करने पहुंची श्रीमति रिंकू शर्मा ने दिये।
पौधे से किया स्वागत आरटीओ मैडम का
जब नवागत आरटीओ श्रीमति रिंकू शर्मा स्मार्ट चिप के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के लिये बुलाया तो सबसे पहले उन्हें पौधा देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों का परिचय प्राप्त करने के बाद काम बहुत देखभाल और सावधानी के साथ होना चाहिये और किसी भी प्रकार के दबाव में आने की जरूरत नहीं है और किसी तरह का दबाव हो तो मुझे बताईये।
कार्यालय निरीक्षण
कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्य व्यस्त कर्मचारियों से उनके कार्यो की जानकारी ली, कार्यालय में क्या-क्या सुधार किया जा सकता इस संबंध में क्या बेहतर हो सकता है। सभी कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चत कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *