85 सैनिकों को ले जा रहा मिलिट्री का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रेश, 17 की मौत, 40 को बचाया
फिलीपींस. 85 सैनिकों को लेकर जा रहा एक मिलिट्री प्लेन रविवार को क्रैश हो गया। प्लेन ने कागायन डी ओरो सिटी से उड़ान भरी थी। आर्मी चीफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना ने एएफपी को बताया कि सी-130 प्लेन में आग लग गई थी। हादसे में 17 सैनिकों की मौत हो गई हालांकि इसमें सवार 40 सैनिकों को बचा लिया गया और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के वक्त प्लेन को सुलु राज्य के जोलो आइलैंड पर लैंड कराने की कोशिश की जा रही थी। सोबेजाना ने बताया कि राहत और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंचे। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हादसे में कम से कम लोगों को नुकसान पहुंचा हो।
आईलैंड्स में एक्टिव है अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन
प्लेन में मौजूद ज्यादातर सैनिकों ने हाल ही में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर आईलैंड्स पर तैनात किया जाना था। फिलीपींस के इन आइलैंड्स पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। यहां फिरौती के लिए किसी का अपहरण होना आम बात है इसलिए हमेशा बड़ी तादाद में सैनिक तैनात रहते हैं। ये इलाका दक्षिणी फिलीपींस में आता है, यहां अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन एक्टिव है।
