आंख फड़कना ‘‘अशुभ’’ नहीं बल्कि गंभीर बीमारी का संकेत, तुरंत डॉक्टर से मिले
एनएमटी न्यूज डेस्क.कई बार हमारे शरीर के अंगों में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव जिन्हें हम सामान्य बात समझकर नजरअन्दाज करते रहते हैं। वह आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकते हैं। इंसान की आंख फड़कना भी इन्हीं में से एक हैं। अमूमन लोग आंख फड़कने को शुभ या अशुभ जैसी धारणाओं से जोड़कर देखते हैं। लेकिन हकीकत में यह एक मेडीकल प्रॉब्लम हैं। जिसके बारे में सही समय पर अलर्ट होना जाना चाहिये।
किस कण्डीशन का प्रभाव?
आंख फड़कने का संबंध शुभ या अशुभ संकेत देने से नहीं है बल्कि इसका कारण है। मांसपेशियों में ऐंठन, मेडीकल में इसकी 3 कंडीशन होती है-मायोकेमिया, ब्लेफेरोस्पाज्म और हेमीफेशियल स्पाज्म इन कण्डीशन के अलग-अलग वजह से और प्रभाव होते हैं।

ब्रेन या नर्व डिसॉर्डर तो नहीं?

मायोकेमियां मांसपेशियों की सामान्य सिकुड़न के कारण होता है। इससे आंख की नीचे वाली पलक पर अधिक असर पड़ता है। यह बहुत थोड़े समय के लिये होता है। ब्लेफेरोस्पाज्म और हेमीफेशियल स्पाज्म दोनों बेहद गंभीर मेडीकल कंण्डीशंस में से एक हैं जो अनुवांशिक कारणों से भी जुड़ी हो सकती है। ब्लेफेरोस्पाज्म इंसान की आंख तक बन्द हो सकती है। यानी तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिये।

डॉक्टर्स के मुताबिक, ब्रेन या नर्व डिसॉर्डर के चलते भी इंसान की आंख फड़क सकती है। लाइफस्टाइल में कुछ खामियों की वजह से भी लोगों को ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं।

आंखों को दें आराम
डॉक्टर्स के अनुसार तनाव भी इस समस्या की मुख्य वजह है।स्ट्रेस के कारण से भी कुछ लोगों को आंख फड़कने की समस्या होती है। इसलिये अगर आपकी आंख भी फड़कती रहती है तो सबसे पहले तनाव खत्म करें।

अक्सर हम काम या दौड़-भाग के चलते नींद पूरी नहीं कर पाते तो भी आंख फड़कने की समस्या होने लगती है। इसलिए नींद पूरी लें। डॉक्टर्स के मुताबिक एक इंसान को कम से कम रोजाना 7-9 घंटे सोना चाहिए।
