नर्सेस को अब सरकार ने बातचीत करने के लिए कल बुलाया साथ में विधायक प्रवीण पाठक रहेंगे

ग्वालियर. 30 जून से इलाज पर फुलस्टॉप लगाकर हड़ताल पर जा चुकी नर्सेस को अब सरकार ने बातचीत करने के लिए कल 5 जुलाई को बुलाया है। शासन और नर्सेस एसोसिएशन के बीच होने वाली ये बैठक भोपाल में होगी। इस बैठक के बाद ही हड़ताल कर रही नर्सेस आगे की रणनीति बनाएंगी। वहीं हड़ताल को लेकर न्यायालय में एक याचिका दायर हुई है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने शासन से इस मामले में जवाब मांगा है। शासन को कल ही अपना जवाब देना है। इधर पिछले 5 दिन से चल रहीं नर्सेस की हड़ताल ने जोर पकड़ लिया है। हड़ताल का असर अस्पतालों में साफ तौर पर नजर आ रहा है।
ग्वालियर में अब नर्सेस आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 5वें दिन शनिवार को नर्से की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के दौरान नर्सो ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नर्सो ने कहा कि जो मांगे हमने रखी है वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वहां के नर्सेस को मिल रही है तो मप्र सरकार क्यों बार-बार आश्वासन दे रही है। बीमार मरीजों को अटेंडर अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेकर घूम रहे है ना तो इंजेक्शन लग पा रहा है और ना ही जांच आदि हो पा रही जिसके कारण वाडऱ्ों में भर्ती मरीजों का बुरा हाल है।
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रवीण पाठक
पिछले 5 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही नर्सेस के बीच विधायक प्रवीण पाठक ने पहुंच नर्सेस के समर्थन करने की बात कहीं, नर्सेस की मांगों के संबंध में राज्य सरकार से बात की थी, अस्पताल की आत्मा और दिल है तो वह हैं नर्सेस जो मरीजों के पास 24 घंटे रहती हैं। मैं 6 जुलाई को भोपाल में आपके समर्थन में सरकार से आपकी आवाज बनकर बात करने चलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *