दतिया हवाई पट्टी पर राज्यपाल को विमान, अधिकारियों ने की आगवानी, झांसी में पौधरोपण करके भोपाल रवाना

दतिया. राज्यपाल आनंदीबेन विशेष विमान से दतिया पहुंची और वह यहां उनकी आगवानी प्रशासनिक अधिकारियों ने की। वह एयरस्ट्रिप से सीधे झांसी के लिये रवाना हो गयी। 2 घंटे के बाद झांसी से सड़क के रास्ते से वापिस लौट आई और विशेष विमान से भोपाल के लिये रवाना हो गयी।
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन रविवार की सुबह विशेष विमान से दतिया पहुंची थी। यहां उनका विमान हवाई पट्टी पर उतरा। राज्यपाल की आगवानी करने के लिये कलेक्टर, एसपी समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहें। हवाई पट्टी से कार में सवार होकर वह सीधे वायपास के रास्ते होते हुए झांसी के लिये रवाना हुई। झांसी के सिमरधा बांध पर पौधरोपण में शामिल होने के बाद वह दतिया वापिस लौट गयी। इसके बाद लगभग 2 घंटे के बाद वापिस 12.30 बजे दतिया पहुंची और वह यहां से अपने विशेष विमान से भोपाल के लिये रवाना हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *