मप्र में साजिद की फिल्म (सत्यनारायण की कथा) का विरोध, ग्वालियर के कार्तिक मप्र में आए तो मुंह काला कर गधे पर घुमाएंगे

भोपाल. फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म(सत्यनारायण की कथा) का ऐलान किया है, यह फिल्म में लीड हीरो के तौर पर ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया है। वहीं फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में करने की भी बात कही है। अब इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल में संस्कृति बचाओं मंच ने साजिद के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने और आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने शनिवार दोपहर इस संबंध में टीटी नगर थाने में एक शिकायती आवेदन भी दिया। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि वे साजिद पर एफआईआर होने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
मंच के अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि बॉलीवुड में लगातार हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ फिल्म बन रही है। पिछले कुछ वर्षों से विधर्मी लोग हमारे देवी-देवताओं को फिल्मों के माध्यम से अपमानित करने का प्रयास कर रहे है। ओ माय गॉड, पीके, लवरात्रि, तांडव और अब सत्यनारायण की कथा के नाम पर भावनाएं भड़काई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि साजिद नाडियावाला अगर भोपाल या मप्र में आएंगे तो उनका मुंह काला करके उसे गधे के ऊपर घुमाया जाएगा। हम यह चेतावनी देते है कि इनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। रविवार को सांसद प्रज्ञा साध्वी के माध्यम से सूचना प्रसारण मंत्री को भी एक शिकायत कर फिल्म के निर्माण पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे इसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से शिकायत करेंगे।
ग्वालियर के कार्तिक आर्यन है फिल्म के लीड हीरो
ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का बड़ा नाम है। बैक-टू-बैक कई हिट फिल्में दे रहे कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी आने वाली फिल्म सत्यनारायण की कथा है जिसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर समीर विद्वांस करेंगे। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *