अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव जिला प्रशासन की टीम पर, पथराव में एक महिला पुलिस व पुरूष आरक्षक घायल

ग्वालियर. गिरवाई में बीच रास्ते मकान को हटाने के लिये जिला प्रशासन की टीम पहुंची तो अतिक्रमणकारी ने जिला प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। इस बीच पुलिस बल मौके पर पहुंचा, महिला पुलिस की टीम ने जब अतिक्रमणकारी महिलाओं को रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी पथराव कर दिया। पथराव के दौरान एक सिपाही के सिर में चोट तथा महिला पुलिस को काट लिया है जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। मौके पर तहसीलदार शिवानी पांडेय, आरआई और पटवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहें। हालांकि, एसडीएम अनिल बनवारियों ने भी घटना जानकारी लेकर अधिकारियों के साथ शेयर की है। आपको बता दें कि अगर जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने में कामयाब हो जाती तो इससे 50 गांव के लोगों को निकलने का रास्ता मिल जाता।
गिरवाई के घटनास्थल पर पथराव से चोटिल होने के बाद जब जिला प्रशासन की टीम थाने पहुंची तो पुलिस का रवैया सकारात्मक होने के बजाय काफी नकारात्मक रहा है। इतने सब पथराव चोटिल होने के बाद भी शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज कर मामले की इतिश्री कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *