युवती से अमृतसर में छेड़छाड और ग्वालियर में दुष्कर्म
ग्वालियर. सिटीसेंटर इलाके की निवासी एक महिला को उसका परिचित युवक नौकरी का झांसा देकर अमृतसर ले गया और वहां महिला को होटल में ले गया, यहां उसे अपने दोस्त के साथ अकेला छोड़ दिया और उसके दोस्त ने छेड़छाड कर दी। इसके बाद ग्वालियर के एक होटल में युवक ने दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया ता जान से मारने की धमकी दी। थाना विश्वविद्यालय में पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिकए सिटी सेंटर इलाके में रहने वाली महिला कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में नौकरी करती थी। लॉकडाउन लगते ही उसकी नौकरी छूट गई। एक दिन महिला के मुंहबोले भाई के साथ उसका दोस्त राजीव सक्सैना आया और बोला कि हर माह 25 हजार रुपए तनख्वाह मिलेगी, लेकिन अलग.अलग राज्यों में उसके साथ चलकर कॉस्मेटिक व अन्य उत्पादों की मार्केटिंग करनी होगी। महिला को परिवार चलाना था, इसलिए वह काम करने को राजी हो गई।मई में वह उसे अपने साथ लेकर अमृतसर गया। यहां एक होटल में उसे रुकवाया। अपने दोस्त सिमरजीत सिंह से मिलवाया। फिर महिला को होटल में अकेला छोड़कर चला गया। सिमरजीत सिंह ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ग्वालियर लौट आई। यहां एक होटल में राजीव ने उसे मिलने बुलाया तो महिला के साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे धमकाता रहा। महिला कुछ दिन चुप रहीए लेकिन शनिवार को एसपी अमित सांघी के पास पहुंची। एसपी ने यूनिवर्सिटी पुलिस को जांच के आदेश दिए। रात में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
