आतंकियों ने एयरबेस के कुछ किलोमीटर दूरी से ड्रोन्स से हमला किया

जम्मू कश्मीर. जम्मू के एयर फोर्स स्टेशन में हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन को ड्रोन्स के जरिये निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इस हमले में आतंकियों ने दो ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है जिसे एयरबेस के कुछ किलोमीटर दूरी से ही लॉच किया गया था हालांकि इस बात की भी जांच हो रही है कि क्या सीमा पार से ड्रोन्स को भेजा गया था।
हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाने की कोशिश
आतंकी एयर स्टेशन में मौजूद एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वे निशाना चूक गए। अगर आतंकी एयरफोर्स की संपत्तियों पर हमला करने में कामयाब हो जाते तो इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।
उधर जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए 5 से 6 किलो आईडी बरादम की है जिसका इस्तेमाल आतंकी जम्मू के भीड़ भाड़ वाले इलाके में कर आम लोगों को जान से मारने की साजिश रच रहे थे। पुलिस इस मामले में लश्कर के 1 आतंकी को हिरासत में पूछताछ कर रही है।
रक्षा मंत्री ने वायु सेना उप प्रमुख से बात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से ब्लास्ट के संबंध में बात की है। राजनाथ सिंह लद्दाख में चीन के सामने डटी भारतीय सेना की तैयारियों को देखने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। लद्दाख पहुंचने पर उन्हें लद्दाख, कारगिल और लेह के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की इस दौरे में वे बीआरओ के प्रोजेक्टों का भी रिव्यू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *