हिस्ट्रीशीटर व 1 बार जिलाबदर हो चुका हनीफ खान के बेटे ने रंजिश में गोली मारी
गुना. आज रविवार को एक युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया, युवक की आपसी रंजिश में गोली मार दी गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई इसके बाद बवाल शुरू हो गया। कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। शहर में बिगड़ी स्थित को संभालने के लिए भारी फोर्स तैनात की गई है। कर्नलगंज में रहने वाले मोहम्मद शफीक काले अपनी बाइक से बोहरा कॉम्प्लेक्स आए थे। कुछ देर बाद ही यहां तलैया मोहल्ला के रहने वाले दो व्यक्ति बाइक से आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति के हाथ में छुरा था और एक के हाथ में बंदूक थी। कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में खड़े मोहम्मद शफीक पर बंदूक से दो राउंड फायर कर दिए। एक गोली उनकी पसली में लगी और दूसरी गोली उसके पैर में लगी। गोली मारने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
अस्पताल में जमा हुए लोग
घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में लाया गया यहां एक पक्ष के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी खुद मौके पर पहुंचे है, इधर गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया है।
कलेक्टर के निर्देश के बाद हनीफ पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही
युवक के परिजनों ने अस्पताल चौकी में एफआईआर दर्ज कराई, इसमें हनीफ खान के बेटे रानू पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हनीफ हिस्ट्रीशीटर है और एक बार जिलाबदर भी हो चुका है उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर के निर्देश के बाद हनीफ पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसका घर जमींदोज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
