किले पर खुलेआम गुंडागर्दी, बाइक आमने-सामने आने पर दो युवकों को चप्पल, बेल्ट से पीटा
ग्वालियर. ग्वालियर में किले पर जाने वाले रास्ते पर दो युवकों को घेर कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया। दोनों को चप्पल, लातों और बेल्ट से पीटा। मारपीट करने वाले लड़के गालियां भी दे रहे है और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। जब इस मामले में पड़ताल की तो पता लगा कि किले पर जाने वाले रास्ते में बाइक आमन-सामने आने पर बहस हुई । इसके बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर इस दोनों लड़कों को पीटा। मामला बहोड़ापुर थाना तक भी पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों ने वहां शिकायत करने के बदले राजीनामा कर लिया है।
जब इस मामले में जांच की तो पता लगा कि किले पर जाने वाले रास्ते में बाइक आमने-सामने आने पर बहस हुई इसके बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर इस तरह दोनों लड़कों को पीटा। मामला बहोड़ापुर थाना तक पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों ने वहां शिकायत करने के बदले राजीनामा कर लिया है।
बता दें कि किले पर जाने के लिए उरवाई गेट से रास्ता है यहां ढलान पर कई बार वाहन आमने-सामने आने पर हादसे की संभावना बन जाती है जिस पर झगडे भी होते है। बहोड़ापुर निवासी कार्तिक गौड़ अपने एक दोस्त के साथ किले पर जा रहे थे। सामने से मनु शर्मा अपनी बाइक से आ रहा था, अचानक मोड़ पर दोनों के वाहन आमने-सामने आ गए। इस पर कार्मिक और मनु में बहस भी हुई। बहस होने के बाद मनु ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। मनु के साथी आने के बाद उन्होंने कार्तिक और उसके दोस्त को पकड़कर जमकर पीटा साथ ही अपने दोस्तों से दोनों लड़कों को पीटने का वीडि़यो भी बनवाते रहे। इन्हीं में से किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।
