Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ऑनलाईन सैक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने ग्राहक बनकर बिछाया था जाल

एडा. पुलिस ने ऑनलाईन बुकिंग के माध्यम से सैक्स रैकेट चलाने वाले एक गैग का पर्दाफाश किया है। इस मामल में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
डीलिंग ऐसे होती थी
नोएडा पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आरोपियों को नोएडा पुलिस की एएचटीयू टीम ने सेक्टर -58 थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास सेे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से एक कार, 3 मोबाइल फोन और 24 हजार 930 रूपये नगद बरामद किये है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह लोगों से व्हाट्स एप्प नम्बर के माध्यम से बात करते थे और डील तय होने के बाद लड़कियों को कार से होटल, घर फ्लैट, बंगले पर भेज देते थे। अपने ग्राहकों से आरोपी नगद में पैसे वसूला करता था।
पुलिस ने कैसे बिछाया था जाल
शनिवार को एएचटीयू की टीम ने रविवार के लिये 2 लड़कियों की ऑनलाईन बुकिंग करते हुए सैक्स रैकेट की जानकारी हासिल करने के लिये ग्राहक बनकर लड़कियों को गेस्ट हाउस के सामने बुलाया और दोनों आरोपी लड़कियों को अपनी कार में छोड़ने आये। प्लानिंग के तहत दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया ।
इतने रूपयों में सौदा करते थे तय
दोनो आरोपी ग्राहकों के आधार पर 5 हजार रूपये से 20 हजार रूपये के बीच चार्ज करते थे जिसमें लड़कियों को उनका हिस्सा दिया जाता था। पुलिस ने 2 लड़कियों को भी गिरफ्तार करलिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें एक लड़की नेपाल की रहने वाली है जबकि दूसरी लड़की कोलकाता की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *