Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में 7 हजार सेंटर्स पर 10 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य, 35 हजार कर्मचारी जुटेंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू होगा। प्रदेश में 7 हजार सेंटर पर 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने वैक्सीनेशन महाअभियान की रविवार को जानकारी दी। सारंग ने बताया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद अभियान की शुरूआत करेंगे। दोपहर में यहां से लौट कर सीएम भोपाल के अन्ना नगर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे उसके बाद बुधनी विधानसभा के पिपलानी गांव में पहुंचकर आदिवासी बहुल क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां वैक्सीनेशन स्थल पर हितग्राहियों को शपथ दिलाएंगे।
प्रदेश को 19 लाख डोज मिले
मंत्री सारंग ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। शुरू होने वाले महाअभियान की तैयारियां कर ली गई है। 35 हजार कर्मचारी वैक्सीनेशन कार्य में जुटेंगे। सारंग ने बताया कि मप्र को 19 लाख वैक्सीन की डोज मिल चुके है और उन्हें फील्ड में भी पहुंचा दिया गया है।
मॉनिटरिंग के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया
चुनावी अभियान की तरह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हर घंटे की प्रोग्रेस रिपोर्ट को दर्ज किया जाएगा। हर जिले में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की मॉनिटरिंग के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन कंट्रोल रूम में 2 दिन पहले से ही काम करना शुरू कर दिया गया है।
वैक्सीनेशन रैंकिंग दी जाएगी
स्वच्छता की रैंकिंग की तरह प्रदेश के गांव से लेकर शहर तक को वैक्सीनेशन रैंकिंग दी जाएगी। जहां वैक्सीनेशन पूरा होगा उनको रैकिंग के माध्यम से स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *