Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

तेलंगना सरकार ने जारी किए निर्देश, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

हैदराबाद. कोरोना के घटते मामलों के बीच धीरे-धीरे सभी राज्य अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे है। दूसरी लहर में कोरोना के कहर से बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को खोलने का समय आ गया है। इसी क्रम में तेलंगना में भी आज से लॉकडाउन हो चुकी है साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेजों को दोबारा से खोलने का भी फैसला लिया है।
स्कूल-कॉलेज खोलने का समय आ गया
तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी आने के बाद राज्य में लॉकडाउन हटाने और 1 जुलाई से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है। राज्य में पिछले 1 महीने से महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू था।
शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
तेलंगाना मंत्रिमंडल ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्यों में भी संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। 8 जून को मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉकडाउन को 10 दिन और शनिवार तक बढ़ाने का निर्णय लिया था। शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को खोले जाने संबंधी निर्देश जारी किए है और कक्षाओं में स्टूडेंट की व्यक्तिगत मौजूदगी की भी मंजूरी दी है। यानी 1 जुलाई से राज्य में स्कूल में ऑफलाइन क्लासेज लगनी शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *