Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक ने मचाया तहलका, 2 घंटे में 50 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई

नई दिल्ली. बाजार में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमत की वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में रिवोल्ट मोटर की इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा ही क्रेज दिख रहा है। बता दें कि हर बार इस बाइक की बुकिंग ओपन होते ही यह कुछ घंटो में बंद हो जाती है। 18 जून को इस बाइक की दोबारा बुकिंग शुरू हुई थी और बस दो घंटे में कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद कर दी। कंपनी ने काकहना है कि 2 घंटे में ही 50 करोड़ रुपये के बाइक की बुकिंग हुई है।

Revolt Motors slashes price of electric bike RV400 रिवोल्ट मोटर की इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 को लोगों को बेहद पसंद आई है। हर बार इस बाइक की बुकिंग ओपन होते ही यह कुछ घटो में बंद हो जाती है। 18 जून को इस बाइक की दोबारा बुकिंग शुरू हुई थी और इसने इतनी ही देर में 50 हजार की बुकिंग की।

Revolt Motors slashes price of electric bike RV400
कंपनी का कहना है कि रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक की ज्यादा बुकिंग इसलिए हुई है क्योंकि सरकार के फेम-2 सब्सिडी के बाद इसकी कीमत काफी कम हो गई है। फेम-2 सब्सिडी में हुए संसोधन के बाद इस बाइक को दिल्ली के ग्राहक 1 लाख रुपये से भी कम में खरीद सकते है साथ ही कंपनी का कहनाहै कि इसने अपने डिस्ट्रिब्यूटर सर्विस को भारत के 35 शहरों में बढ़ाने में कामयाब हो गई है।Revolt Motors slashes price of electric bike RV400 रिवोल्ट मोटर ने बताया कि भारत के कई शहरों में इस इलेक्ट्रिक बाइक की काफी डिमांड है। कंपनी ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद समेत 6 शहरों में इस बाइक की काफी डिमांड देखने को मिली है और लोग इसको बुक करने के लिए काफी दिनो से इंतजार कर रहे थे।
फेम-2 की सब्सिडी के बाद इस बाइक की कीमत में भारी कटौती हुई है। इसके बाद इस बाइक आरवी400 की कीमत 1 लाख से भी कम हो गई है। दिल्ली में इस बाइक आरवी400 को और डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। दिल्ली सरकार के ईवी पॉलिसी द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट का भीलाभ लिया जा सकता है जिसमें आपको 16200 रुपये का एडिशनल बेनिफिट मिलेगा।

Revolt Motors slashes price of electric bike RV400

दिल्ली सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ और फेम-2 की सब्सिडी के लाभ के बाद ये और सस्ती हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते है तो बुकिंग के लिए तैयार बैठें वरना ये मौक आपके हाथ नहीं आयेगा। दिल्ली सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ और फेम-2 की सब्सिडी के लाभ के बाद इसे मात्र 90799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिस्काउंट को जोड़ा जाए तो आप इसमें कुल 28200 रुपये की छूट पा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *