राहुल गांधी के जन्मदिन पर विधायक डॉ. सिकरवार द्वारा वृक्षारोपण और मास्क वितरण किया गया
ग्वालियर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिवस पर प्रातः 9 बजे दीनदयाल नगर मुक्तिधाम में 51 पौधे रोपे गये। यह पौधे उ.प्र. के कासगंज से मंगाये गये ये सभी वृक्ष 12 फुट लंबाई के थे। मुक्तिधाम में भिन्न-भिन्न किस्म के पौधे लगाये गये जिनमें नीम, पीपल, बरगद, पाकर, शीशम आदि के वृक्षों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, विनोद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बहिन सीमा समाधिया, बहिन बीना भारद्धाज, गीता शर्मा, सुधीर मण्डेलिया, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मास्क का वितरण
वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सभी 19 वार्डो में शाम 5 बजे 51,000 मास्क का वितरण विधायक डॉ. सिकरवार द्वारा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया। साथ ही कोरोना के बचाव के लिये लोगों में जनजागरण अभियान चलाया जाकर सभी को टीका लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

