Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

रेलमंत्री को लिखा पत्र, ग्वालियर-श्योपुर रेलखंड के लिए मांगा बजट-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर. ग्वालियर को लेकर राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार कुछ न कुछ कर रहे है। शनिवार को उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ग्वालियर-श्योपुर रेलखंड के बजट की बाधा को दूर करने की मांग की है। पत्र मे सिंधिया ने यह भी हवाला दिया कि यह रेलखंड ग्वालियर से श्योपुर और उसके बीच में पड़ने वाले 24 स्टेशन और क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा है इसलिए इसे पूरा करने के लिए बजट की बाधा को दूर करने का प्रयास किया जाए।
ग्वालियर-श्योपुर नैरोगेट रेलखंड को ब्रॉडगेज में बदलने का सपना ग्वालियर के लोग काफी समय से देख रहे है लेकिन यह सपना कभी बजट तो कभी कोई कारण से अटक जाता है इसी सिलसिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर ग्वालियर-श्योपुर रेलखंड का मुद्दा पत्र के माध्यम से उठाया। शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। पत्र में आग्रह किया है कि ग्वालियर-श्योपुर रेलखंड जो कि पूर्व में नैरोगेज रेल खंड था इसे ब्राडगेज के रूप में परिवर्तित करने की स्वीकृति रेल मंत्रालय से हुई थी जिसका टेंडर भी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 3 हजार करोड़ की लागत का अनुमान है लेकिन पिछले रेल बजट में मात्र 25 करोड़ रुपये मंत्रालय से जारी होने के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कार्य को तेज गति से चलाने और गैज परिवर्तन के लिए आवश्यक है कि बजट की बाधा को दूर किया जाए।
122 पुल व 24 स्टेशन का निर्माण होना है
वर्ष 2021-22 में रेलवे को ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज रेल प्रोजेक्ट के तहत रायरू से सबलगढ़ तक मिट्टी का ट्रैक तैयार कराना था लेकिन बजट के आभाव में यह काम अटका पड़ा है इसके साथ ही 10 बड़े पुल एवं 112 छोटे पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है इस रेलखंड पर 24 नए स्टेशनों का निर्माण भी होना है। इन्हीं सभी बातों का पत्र में जिक्र कर सिंधिया ने रेल मंत्री से बजट के संबंध में बाधा दूर करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *