Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस टीकाकरण कराने वालों को मिलेगा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल

ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरे देश के साथ.साथ प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारंभ होगा। वैक्सीन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रोत्साहन योजना बनाई है जिसके तहत 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के दिन जो भी लोग वैक्सीन लगवायेंगेए उनमें से 50 लोगों का नाम लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाला जाएगा और उन 50 लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप टीवी, फ्रिज,  वॉशिंग मशीन,  मोबाइल, ओवन एवं अन्य महत्वपूर्ण उपयोगी सामग्री प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस से चलाए जा रहे महा अभियान के अंतर्गत 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वाले दिन जो भी लोग वैक्सीन लगवायेंगे,  उनमें से लकी ड्रॉ के माध्यम से 50 लोगों का चयन कर जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीकाकरण के लिए जिले में 300 दल बनाए गए हैं जिस दल द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी उस दल को भी पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का महाअभियान आम नागरिकों की सुविधा के लिए पूरे केन्द्रों पर प्रातरू 7 बजे से प्रारंभ होगा।
कलेक्टर ने प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक टीकाकरण कराने वाले केन्द्र की टीम को भी पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले 10 दलों को नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम दल को 25 हजार रूपए नगद राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य 9 सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले दलों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ 22 जून को निकाला जाएगा। सभी विजेताओं को उनके पुरस्कार उनके निवास स्थान पर पहुँचाकर प्रदान किए जाऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *