Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति

जबलपुर. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति की गई है। अनिल वर्मा, अरूण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल व राजेंद्र कुमार वर्मा के नाम शामिल है और सभी वर्तमान में राज्य न्यायिक सेवा में वरिष्ठ डीजे के समतुल्य पद पर कार्यरत हैं।
भारत सरकार कानून व न्याय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजिंदर कश्यप ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें इन 6 नामों पर राष्ट्रपति की मुहर लगने की जानकारी दी गई है। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में पदस्थ जजों की संख्या आधे से भी कम है। ऐसे में लम्बे समय से रिक्त पद भरे जाने की मांग उठा रही थी। इन नई नियुक्तियों के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।
न्यायलयों में प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मामलों की सुनवाई टलती जाती है और अधितर मामलों की सुनवाई में वर्षों लग जाते है जबकि देश के न्यायलयों में न्यायाधीशों की संख्या लगभग आधी है। अगर मप्र उच्च न्यायलय की बात करें तो यहां स्वीकृत न्यायाधीशों के पदों से आधी संख्या में ही पद भरे जा सके हैं। ऐसे में 6 नए न्यायधीस के पद भरने के बाद राहत मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *