Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कश्मीर में सियासत गर्माई, पीएम मोदी ने कश्मीर की सभी पार्टियों को बैठक पर बुलाया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर की सभी पार्टियों के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने का बुलावा मिलने के बाद कश्मीर में सियासत गरमा गई है। पीडीपी इस मसले पर चर्चा करने के लिए रविवार को एक बैठक करेगी। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि वे केंद्र के निमंत्रण पर चर्चा करने के लिए रविवार को एक बैठक करेंगी इसके बाद ही वे तय करेंगी कि इस मीटिंग मे हिस्सा लें या नहीं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे पीएम मोदी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फोन आया था हालांकि इसके लिए औपचारिक आमंत्रण अभी नहीं आया है। इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हम रविवार को मीटिंग कर रहे है। जिसके बाद बातचीत में शामिल होने या न होने का फैसला पार्टी लेगी। महबूबा ने आगे कहा कि बैठक के लिए कोई स्पष्ट एजेंड़ा नहीं है लेकिन मुझे बताया गया है कि आम स्थिति की समीक्षा करने और राजनीति प्रक्रिया को आगे कैसे ले जाया जाए इसके लिए यह बैठक बुलायी गयी है।
चुनावों पर हो सकती है चर्चा
इससे पहले जानकारी आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर सकते है। इस मीटिंग में प्रदेश में चुनाव कराने को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *