ग्वालियर में महिला लव जिहाद का शिकार हुई, कहा पहले मुस्लिम बनो तो ही घर में रहो
ग्वालियर. लव जिहाद पर सबसे पहले कानून बनाने वाले मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है यह आरोप ग्वालियर की एक महिला का है जो विश्वविद्यालय थाना पुलिस के खिलाफ झांसी की रानी के समाधि स्थल पर अपने पति और बच्चों को साथ धरने पर बैठी है। पीडि़ता का कहना है कि 10 साल पहले उसने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक से शादी की थी उसके तीन बच्चे है और ससुराल के लोगों ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय क्षेत्र के सरस्वती नगर का है। पीडि़त मधु बाथम का कहना है कि करीब 10 साल पहले बिट्टू खान से प्रेम हुआ। दोनों ने धर्म के बंधन को तोड़कर लव मैरिज की लेकिन उस समय तय हुआ था कि बिट्टू खान अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू रिति रिवाज से मधु से शादी करेगा और ऐसा ही हुआ। जिसके बाद शादी हुई और उन दोनों के 3 बच्चे भी हुए। बिट्टू खान ने अपना धर्म बदल लिया लेकिन उसने मधु से कभी नहीं कहा कि वह हिंदू आस्थाओं को छोड़कर पति का मुस्लिम धर्म अपनाए पर यह बात बिट्टू के परिवार वालों को शुरू से खटक रही थी और कई बार उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए जोर डाला।
धर्म नहीं बदला तो निकाल दिया घर से
मधु बाथम का आरोप है कि बिट्टू का बड़ा भाई टीटू खान और उसकी पत्नी रेशमा, जेठ भैया खान व उसकी पत्नी साइना, साल अनीशा बेगम, देवर गोली, ननद रीना, ननदोई नदीम व छोटी ननद निशा खान कई सालों से लगातार धर्म बदलने के लिए उसे प्रताडि़त कर रहे है। मधु ने 10 साल के वैवाहिक जीवन में ससुराल के लोगों से गाली-गलौज, मारपीट के साथ ही दुष्कर्म करने तक की धमकियां झेलीं लेकिन हिंदू धर्म से आस्था नहीं छोड़ी इससे नाराज ससुराल वालों ने दो दिन पहले मधु, उसके पति बिट्टू व बच्चों को घर से बाहन निकाल दिया।
मधु ने आरोप लगाया कि जब पुलिस थाने पहुंची तो फोन पर धमकाया गया। धमकी मिली कि अगर शिकायत की तो पति-बच्चों समेत जान से हाथ धोना पड़ेगा। जब पुलिस बल उसे घर छाड़ने पहुंचा तो उनकी मौजूदगी में भी गाली-गलौज और धमकियां दी गई इसके बाद बावजूद आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान होकर महिला बच्चे पति सहित रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर धरने पर बैठ गई है। यह पता चलते ही पुलिस अफसर वहां पहुंचे और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

