ग्वालियर का नाम वीरंगना लक्ष्मीबाई महानगर किया जाएः डॉ. देवेन्द्र शर्मा
सीएम शिवराजसिंह चौहान से कांग्रेस की मांग
ग्वालियर. मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुरूप शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र्र शर्माए ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक सिंहए ग्वालियर के प्रभारी अवनीश भार्गवए पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादवए विधायक प्रवीण पाठकए विधायक डॉ. सतीश सिकरवारए विधायक सुरेश राजेए सचिव सुनील शर्मा ने आज संयुक्त रूप से मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग करते हुए कहा कि मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा पास किए प्रस्ताव जनभावना के अनुसार भारत की आजादी के आंदोलन की महान बलिदानी वीरंगना लक्ष्मीबाई का आज 18 जून 2021 को 164वें बलिदान दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के समस्त नागरिको का संकल्प मप्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव कर रहे कि ग्वालियर महानगर का नाम वीरंगना लक्ष्मीबाई किया जाना चाहिएए तो भारत के शहीदो के प्रति सरकार की सच्ची आस्था होगी।
कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि वीरंगना लक्ष्मीबाई ने भारत का आजाद कराने के लिये अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ युद्ध करते हुए अपने प्राणो की आहुती दी हैए अपना त्याग किया हैए और भारत के लिए बलिदान दिया हैए इनका नाम स्वर्ण अक्षरो में अजर अमर करने के लिए यह आवश्यक है कि ग्वालियर का नाम वीरंगना महारानी लक्ष्मीबाई किया जाएए यह ही सरकार की सच्ची श्रृद्धांजली होगी। ग्वालियर महानगर का नाम वीरंगना लक्ष्मीबाई महानगर किया जाना समय की पुकार है जिससे इस देश का नागरिक भारत का नागरिक देश के लिए अपने प्राण न्यौक्षावर करने की प्रेरणा ले सके और आजादी के आंदोलन में बलिदान करने वाले शहीदो को नमन कर सके आने वाली युवा पीढ़ी को भी यह ज्ञात होगा कि वीरंगना का त्याग बलिदान कुर्बानी ही भारत की आजादी का मूल मंत्र बनी।
कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि मप्र सरकार वीरंगना लक्ष्मीबाई को सच्ची श्रृद्धांजली देते हुए वीरंगना लक्ष्मीबाई महानगर किए जाने का आदेश जारी किया जाएए और मप्र सरकार वीरंगना लक्ष्मीबाई का जन्म दिन 19 नवंबर 2021 तक 193वां जन्म दिवस तक ग्वालियर का नाम वींरगना लक्ष्मीबाई महानगर किया जाए अन्यथा कांग्रेस वीरंगना के बलिदान को विश्व के पटल पर परचम लहराने के लिए जनआंदोलन चलाएगी।

