Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

साझा प्रयासों से चिकित्सा के क्षेत्र में ग्वालियर.चंबल अंचल की दिल्ली पर निर्भरता कम हुई है -नरेन्द्र सिंह तोमर

ग्वालियर ग्वालियर.चंबल अंचल की चिकित्सा के क्षेत्र में दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से निर्भरता कम करने के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी के साझा प्रयासों से जयारोग्य चिकित्सालय समूह से लेकर दोनों संभागों के जिला चिकित्सालयए सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह बात केन्द्रीय कृषिए किसान कल्याणए ग्रामीण विकासए पंचायतीराज एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कही। ग्वालियर दृ चंबल संभाग के सभी आठों जिलों को चिकित्सा उपकरणों का वितरण कर रहे थे। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध भारत सिंह कुशवाहए सांसद ग्वालियर विवेक शेजवलकर व सांसद गुना के पीएस यादव भी मंचासीन थे।


केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को यहाँ जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्वालियर.चंबल संभाग के 8 जिलों को 68 हजार 500 से अधिक चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इन चिकित्सा उपकरणों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटरए सिलेण्डरए नेसल कैनुला और नॉन रीब्रीथर मास्क इत्यादि उपकरण शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने दोनों संभागों के सभी जिलों से आए जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को मंच से प्रतीक स्वरूप चिकित्सा उपकरण सौंपे। इसके बाद चिकित्सा उपकरणों से भरे वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर संबंधित जिलों के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि कोरोना के खात्मे के लिये खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। हम सबको कोरोना गाइडलाइन का पालन कर यह संकल्प लेना है कि वायरस हमारे बीच घुसने न पाए। श्रीमंत सिंधिया ने कहा कि कोरोना टीकाकरण ही कोविड.19 वायरस से बचने की ढाल है।
क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा ग्वालियर.चंबल अंचल को ऑक्सीजन व्यवस्था में विशेष सहयोग देने के लिये आभार जताया। साथ ही कहा कि ग्वालियर.चंबल अंचल के अस्पतालों को चिकित्सा के लिहाज से सर्वसुविधा युक्त बनाने में भी केन्द्रीय मंत्री तोमर बढ़.चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। श्री शेजवलकर ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने में पूरे समाज ने सहयोग दिया है। इससे साबित हुआ है कि हमारा समाज शक्तिशाली समाज है। उन्होंने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने और टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी इस अवसर पर किया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर.चंबल संभाग को चिकित्सा उपकरणों की बड़ी सौगात देने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि सभी के साझा प्रयासों से कोरोना पर नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा उपलब्ध कराए गए चिकित्सा उपकरणों का पूरा सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने 500 बैड के अतिरिक्त अस्पताल की मंजूरी दिलाने में सहयोग करने का आग्रह भी केन्द्रीय मंत्री से किया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने ऑक्सीजन सहित अन्य उपकरण मुहैया कराकर ग्वालियर.चंबल अंचल की बड़ी मदद की है। उनके कुशल नेतृत्व में ग्वालियर.चंबल संभाग में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में वितरित किए गए उपकरणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
ग्वालियर.चंबल संभाग को इन चिकित्सा उपकरणो की मिली सौगातें
कार्यक्रम के माध्यम से ग्वालियर को 10 लीटर क्षमता के एक दर्जन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित दोनों संभागों के सभी जिलों को कुल 75 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मिले। इसी तरह ग्वालियर को मिले 5 लीटर क्षमता के ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित दोनों संभागों के सभी जिलों को 80 कंसन्ट्रेटर सौंपे गए। इसके अलावा ग्वालियर को प्राप्त हुए 70 डी.टाईप ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित दोनों संभागों के सभी जिलों को कुल 300 सिलेण्डरए ग्वालियर को मिले 13 हजार 100 नेसल कैनुला सहित संभाग के सभी 8 जिलों को कुल 37 हजार 100 उपकरण दिए गए। इसी तरह ग्वालियर को मिले 6 हजार 450 नॉन रीब्रीथर मास्क सहित दोनों संभागो के 8 जिलों को कुल 30 हजार 950 नॉन ब्रीथर मास्क सौंपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *