Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

हॉकी अकादमी ग्वालियर से खेल चुकी 3 खिलाड़ी ऑलम्पिक के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित

ग्वालियर. हॉकी प्रेमियों के लिये अच्छी खबर आयी है। यह संभव हुआ गुरूवार को ऑलम्पिक के लिये घोषित महिला हॉकी टीम से, 16 सदस्यीय इस टीममें मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर से खेल चुकी 3 खिलाडि़यों को जगह मिली है। रियो ऑलम्पिक की कप्तान रह चुकी पी सुशीला चानू केसाथ मोनिका और वंदना कटारिया ऑलम्पिक में तिरंगे का मान बढ़ायेगी।

मोनिका और सुशीला चानू। - Dainik Bhaskar

यह तीनों खिलाड़ी लगातर अपना दूसरा ऑलम्पिक खेलेंगी। मिड फील्डर चालू ग्वालियर अकादमी में 2006 से 2010 तक रहीं। उन्होंने यहां हाकी का प्रशिक्षण लेने के साथ कई बड़े टूर्नामेंट खेले। उधर, इसी पॉजीशन पर खेलने वाली मोनिका भी 2010 से 2011 तक अकादमीमें रह चुकी है। जबकि फॉरवर्ड प्लेयर वंदना कटारिया ने मप्र टीम से 2011 का झारखण्ड नेशनल गेम्स खेला। इसके अलावा अभी भी बड़े टूर्नामेंट में अकादमी की ओर से प्रदेश टीम से खेलती है। हालांकि वर्तमान में चानू, मोनिका और वंदना रेलवे में अपनी सेवायें दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *