ग्वालियर में जेबकतरे सवारी वाहनों में सक्रिय, ई-रिक्शा में बैठे बदमाश ने व्यापारी की जेब 40 हजार रूपये किये पार
ग्वालियर. दुकान का सामान लेने आये व्यापारी की जेब से जेबकतरों ने 40 हजार रूपये पार कर दिये। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे की है। घटना का पता उस समय चला, जब जेबकट वारदात केबाद चलते ई-रिक्शा से कूद कर भागे। शक होने पर व्यापारी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी हाथ छुड़ाकर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकले और पता चलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली।
पता चलते ही साथी के साथ बाइक से भागा
पोरसा सब्जी मण्डी के पास रहने वाले संजय गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता व्यापारी हैं। पोरसा में उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान हैं। बुधवार को वह दुकान का सामान लेने बस से उतर कर ई-रिक्शा में सवार हुए। उनके पास ही एक युवक बैठा था। जैसे ही फूलबाग चौराहे पर पहुंचे। उनके बगल में बैठा युवक तेजी से उतरकर भागने लगा। शंका हुई तो उन्होंने जेब देखी और पता चलते ही जेब कटी हुई है। उसमें रखे 40 रूपये हजार निकल गये हैं। पता चलते ह ीवह युवक के पीछे भागे, तो वह मोटरसाईकिल सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया।
एमआर का बैग पार
इधर, ग्वालियर थाना क्षेत्र के हनुमान डेयरी के पास दवा का पेमेंट लेने आए एमआर वेदप्रकाश पुत्र नरेशचंद्र का बैग अज्ञात चोर पार कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला, जब वह वापस आए तो बैग गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया, बैग में 10 हजार रुपए नगदी थी, जो एक दुकान से पेमेंट में मिली थी।

