Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

दिनदहाडे पुलिस की एंट्री वसूली, दो सिपाही सस्पेंड

ग्वालियर. आजकल पुलिस जवानों के कारनामों की वजह से खाकी की इज्जत तार-तार हो रही है। मंगलवार की रात से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें झांसी रोड हाइवे पर सिकरौदा के पास पुलिस जवान ट्रक को रोककर खुले आम एंट्री वसूलता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर एसपी ग्वालियर के पास पहुंचा दिया। एसपी अमित सांघी ने तत्काल मामले में जांच के आदेश दिये हैं। बुधवार की दोपहर तक एंट्री वसूलते जवान की थाने से छुट्टी तय मानी जा रही है और इसके साथ ही रात को ग्वालियर थाने के दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है। इनका भी वीडियो टीआई ग्वालियर थाना के पास पहुंचा था जिसमें जुआरियों को संरक्षण देते और उनसे पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले 7 दिन में 7 पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही हो चुकी है।

नहीं रूक रहा वसूली का खेल
मंगलवार की शाम को पुलिस कप्तान अमित सांघी के पास एक वीडियो पहुंचा है। वीडियो में एक पुलिस जवान ट्रक को रोककर खड़ा हुआ है। वह ट्रक चालक के कैबिन की ओर हाथ बढ़ाता दिखाई दे रहा है। ट्रक चालक कुडछ पूछता है। सिपाही इशारे में जल्दी करने की कहता है और इसके बाद ट्रक चालक उसे रूपये देता है। जिसे लेकर सिपाही जेब में रखता है और एक कागज देता है। यह वीडियो शाम से ही शहर में खूब वायरल हो रहा था वीडियो में जो जगह दिखाई गयी है वह झासी हाइवे पर सिकरौदा के पास की है। वीडियो में दिखाई देने वाला जवान की पहचान आंतरी में पदस्थ रविसिंह के रूप होना बताईजा रही है। पुलिस कप्तान ने मामले की जांच सौंप दी है। बुधवार को इस मामले में कार्यवाही होना तय है।

आचरण पुलिस के खिलाफ था

दो आरक्षक वीडियो में नजर आए हैं। जो भीड़ में किसी व्यक्ति से लेनदेन करते दिख रहे हैं। दोनों का आचरण पुलिस मैन्युअल के खिलाफ है। दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

अमित सांघी, SP ग्वालियर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *