Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

रेप के आरोपी धर्मवीर भदौरिया से 2 मोबाइल जब्त, आज जेल भेजा जायेगा

ग्वालियर । कम उम्र की लड़कियों को पैसे और रुतबे का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करने के आरोपी और अनमोल कंपनी के संचालक धर्मवीर भदौरिया से पुलिस ने दो मोबाइल जब्त किए हैं । आरोपी को आज महिला थाने के मामले में कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जएगा । इसके बाद उसे गोला का मंदिर थाने के रेप केस में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा ।
समाजसेवी का चोला ओढ़कर
शहर में दूसरे केस में पूछताछ के महिलाओं व युवतियों की इज्जत से लिए आरोपी का दोबारा खिलावड़ करने के आरोपी धर्मवीर सिंह रिमांड लिया जाएगा भदौरिया अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है । उसकी घिनौनी हरकतों से डरकर कोई भी महिला व युवती पुलिस तक जाने से डरती थी । 4 साल पहले भी एक समाजसेवी महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था । इसके बाद गोला का मंदिर थाना इलाके में उसके खिलाफ 2 रेप केस हाल ही में दर्ज हुए थे । इसमें एक मामला महिला थाने में है जबकि दूसरा गोला का मंदिर थाने में है । पुलिस कार्रवाई होते ही आरोपी शहर से फरार हो गया । उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते रोज गिरप्तार कर लिया । एएसपी सुमन सिंह गुर्जर ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा । इसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा । आरोपी के 2 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए है । जिनकी जांच की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *