Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

शनिवार से कुछ जगहों को छोड़कर खुल सकता है पूरा इंदौर, होटल, रेस्टोरेंट समेत मॉल भी खोले जा सकते है

इंदौर. प्रदेश में कई जिलों को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया गया है। अब इंदौर भी पूरी तरह अनलॉक किया जा सकता है और इसका संबंध में निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया है। माना जा रहा है कि इसके आदेश जल्द ही जारी हो जाएंगे।
बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने कोविड प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में कहा कि शहर में अब पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो गया है। इस कारण बाजारों को खोलना चाहिए। इस पर जिला प्रशासन ने भी सहमति दी है लेकिन कुछ गतिविधियां अभी प्रतिबंधित रहेगी। स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे बड़े सामाजिक और धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। स्विमिंग पूल बंद रहेंगे वहीं होटल, रेस्टोरेंट से टेकअवे की अनुमति दी जा रही है। संभवत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शहर को खोलने की अनुमति दी जा सकती है और इसका विस्तृत आदेश कलेक्टर मनीष सिंह जाी करेंगे।
कोविड नियमों का पालन करना होगा
इंदौर में कोरोना गाइडलाइन के तहत ही बाजार खोले जांएगे। जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि शहर को पूरी तरह से अनलॉक किया जाएगा लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी होगी और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा और सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। दुकानों के बाहर गोले बनाने होंगे जबकि दुकान पर सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा इसके अलावा दुकानदार और दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन भी लगवानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *