भाजपा में सियासी अटकलों की 3 वजह, सिंधिया का अचानक एमपी दौरा और दमोह चुनाव में हार ने पकाई खिचड़ी, बंगाल से फ्री हुए कैलाश विजयवर्गीय सहित नेताओं के साथ बैठकें
भोपाल. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शिवराज ही हमारे सीएम हैं और रहेंगे। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले मैं सीएम की दौड़ में नही। वजह साफ है कि जिस तरह से एक सप्ताह की सियासी बैठकें हुई और जिस तरह से विषय छिपाये गये है। उससे सीएम शिवराजसिंह चौहान के समर्थकों की भी धड़कनें बढ़ गयी थी। इन बैठकों केी वजह से सोशल मीडिया पर अटकलें इतनी बढ़ गयी है कि अंततः पार्टी को सफाई देना पड़ी। हालांकि पार्टी ने अभीभी यह साफ नहीं किया है कि कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा, विश्वास सारंग जैसे बीजेपी नेताओं की आपसी बैठकें अचानक किस सिलसिल में हुई थी। राजनीतिक विश्लेषकों की माने कि नेतृत्व परिवर्तन की हवा‘/अफवाह को इतना तेज करने में भी भाजपा नेता ही जिम्मेदार है। मामला बढ़ता ही जा रहा और पार्टी चुप रहीं।
हवाध्अफवाह को बल इसलिए मिला
कैलाश विजयवर्गीय का नया रोल तय नहीं
इसके 3 बड़े कारण हैं। पहला. कैलाश विजयवर्गीय का बंगाल चुनाव से फ्री हो जाना। उनका फिर से प्रदेश में सक्रिय दिखाई देने लगे हैं और उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलेगीए यह साफ नहीं है। उन्हें खंडवा से उपचुनाव लड़ाकर केंद्र भेजकर मंत्री बनाने तक की अटकलें चल रही हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार होल्ड पर
सिंधिया राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब तक केंद्रीय मंत्री पद के इंतजार में हैं। चूंकि सरकार में उनके समर्थक विधायक अच्छी संख्या में हैं। ऐसे में गुप्त बैठकों के बाद उनका अचानक 9 जून को डच् आने का कार्यक्रम बनने की खबर ने ऊपर वाले मुद्दे को और हवा दे दी। लोगों ने इसे भी सियासी परिवर्तन से जोड़ना शुरू कर दिया।
दमोह उपचुनाव में हार के बाद शिवराज पर दबाव
उपचुनाव में मिली हार के बाद सरकार को भारी पड़ सकता है। पार्टी इसे लेकर भी लगातार समीक्षा कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर भी नेतृत्व परिवर्तन की हवा बनाकर जोड़ने में कसर नहीं छोड़ी।
फेक मैसेज पर है तो कार्रवाई क्यों नहीं
ब्ड शिवराज सिंह चौहान से लेकर तमाम मुद्दों पर मैसेज चल रहे हैं लेकिन फेक मैसेज को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र खुद कह चुके हैं कि मैसेज फेक है लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की कार्रवाई की बात नहीं की।
कांग्रेस ने कहा. कई नेता बनना चाहते हैं CM
कांग्रेस ने इसे लेकर कहा है कि BJP में घमासान मचा है। कई नेताओं को CM बनना है। प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर फैला हुआ है लेकिन BJP के कई नेताओं पर इस दौर में भी CM बनने की महत्वाकांक्षा ज़्यादा भारी है।
वायरल मैसेज में किसी ने वीडी को किसी ने नरोत्तम को सीएम बताया
वायरल मैसेज नंम्बर 1.
वीडी शर्मा होंगे मध्यप्रदेश के सीएम संभवतः 13 तारीख का लेंगे सीएम पद की शपथ-सूत्र
मप्र से केन्द्र दिल्ली में 3 मंत्री बनने जा रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल हो सकते प्रदेशाध्यक्ष-सूत्र
वायरल मैसेज नम्बर 2
भोपाल-नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री की दौड में सबसे आगे।
वायरल मैसेज नम्बर 3
खण्डवा – खण्डवा लोकसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं कैलाश विजयवर्गीय।
बड़ी खबर- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय महासचिवों के साथ 7, लोक कल्याण मार्ग में स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की राजनीति में हो सकता है हैरान कर देने वाला बदलाव-सूत्र

