Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

नजरबाग व सुभाष मार्केट बंद कराए, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर व एसपी ने निरीक्षण दौरान भीड़ देख

ग्वालियर. शहर अनलॉक को अभी दो दिन ही पूरे हुए है और बाजारों में दुकानदार-ग्राहक कोरोना संक्रमण को भूल बैठे। गुरूवार को संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसपी के निरीक्षण में सब सामने आ गया। महाराज बाड़ा स्थित नजर बाग मार्केट और सुभाष मार्केट में भीड़ का नजारा था कोरोना गाइडलाइन तार-तार हो रही थी। यह देख संभागायुक्त-आईजी ने तत्काल कलेक्टर से कहा कि दुकानें बंद कराई जाए। कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम अनिल वनवारियां और फोर्स से मौके पर दोनों बाजारों को बंद करा दिया।
संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना एवं आईजी अविनाश शर्मा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठाठीपुर, मुरार, गोला का मंदिर, हजीरा, पड़ाव, इंदरगंज और महाराज बाड़े का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दुकान खोलने के लिए निर्धारित नियमों के पालन की स्थिति देखी।
5 दुकानें सील, 1 एफआईआर, 25500 रुपए वसूली
गोला का मंदिर चौराहे पर एक ऑटो में चार से अधिक सवारी बैठी पाई जाने पर तत्काल प्रभाव से ऑटो को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई इसके साथ ही शिंदे की छावनी पेट्रोल पम्प के पास ली-ऑटो मोबाइल की दुकान पर भीड़ पाए जाने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। माधौगंज में चाचा पगड़ी की दुकान की बुधवार को वीडियोग्राफी कराई गई थी जिसमें 13 ग्राहक बंद दुकान को खोल बाहर निकाले गए। दुकान संचालक जैन पर एफआईआर कराई गई। वहीं टोपी बाजार में आकर्षण सेंटर को बंद कराया। एंजिल हाउस पर हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *