Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

वाहन चोर गैंग से 9 बाइक और 2 एक्टिवा हुई बरामद के साथ 5 युवक गिरफ्तार

ग्वालियर. पिछले दिनों कैंसर पहाड़ी पर कुछ युवक शराब पीकर हंगामा करने की सूचना कंपू पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस वाहन हंगामा कर रहे युवकों पकड़ने गया था। पुलिस को देख कर बदमाश भाग निकले पुलिस ने पीछा किया और 2 युवकों को पकड़ लिया है। पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जाने उन्होंने स्वयं को वाहन चोर गिरोह का सदस्य स्वीकार हैं। एएसपी हितिका वॉसल ने बताया है अभी तक पूछताछ में वाहन चोरी के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है और इनसे अभी तक 11 बाइक बरामद की गयी है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार उनके 3 साथियों को भी पकड़ लिया है। यह सफलता कंपू थाना पुलिस को मिली है। पुलिस ने पकड़े गये चोरों से पूछताछ के बाद चोरी की 9 बाइक व 2 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गये चारों से अन्य वारदातों की पूछताछ में जुट गयी है।
पुलिस ने बताया कि पिछली रात को खबर मिली थी कि आधा दर्जन के लगभग युवक कैंसर पहाडि़या पर हंगामा कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम तस्दीक के लिये पहुंची थी जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर बाइकों पर हंगामा कर रहे 5 युवकों भागने लगे। जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया और मौके से 2 युवकों में जसरथ उर्फ जसवंत यादव, शिवनगर कॉलोनी, राजू उर्फ छोटू सिकंदर कंपू को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह बाइक चोर है और एक ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
मोतीझील पर तीन मिले
पुलिस ने मोतीझील पर इरफान खान के घर पर दबिश दी तो फरार हुए चोर अंकेश पुत्र दशरथ यादव निवासी कोलारसए दीपा उर्फ दीपू यादव पुत्र प्रीतम सिंह यादव निवासी खिरिया तिघरा और इरफान पुत्र हसन खान निवासी मोतीझील को दबोच लिया।

पांच युवकों को किया गिरफ्तार
एएसपी हितिका वॉसल ने बताया कि अभी युवकों से की गयी पूछताछ 9 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद की गयी और अभी 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस अभी जिस तरह से जांच में जुटी उससे बड़ा वाहन गैंग मिलने की संभावना है।
हितिका वासल, एएसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *