Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

यूपी बोर्ड 12वीं की भी परीक्षाएं रद्द

लखनऊ. कोरोना महामारी के कारण केन्द्र सरकार ने सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर चुकी है अब इन छात्रों का रिजल्ट आंतरिक परीक्षाओं के आधार पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई की परीक्षाएं कैंसिल होने के बाद गुजरात, मप्र, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ऐलान किया कि 10वीं के बाद अब 12वीं की परीक्षा भी रद्द की जा रही है।
10वीं के लिए 9वीं की परीक्षाओं के साथ ही 10वीं प्री बोर्ड की परीक्षा के परिमाण के औसत के अंक दिए जाएंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अनुसार 12वीं के छात्रों को 11वीं में मिले अंक व 12वीं के प्रीबोर्ड में मिले अंकों को आधार बनाकर 12वीं में पास किया जाएगा। 12वीं में 26 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले थे।
वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य में साल 2020-21 के लिए 12वीं की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। हमारे लिए छात्रों की जान कीमती है और हम बाद में उनके भविष्य की चिंता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *