Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

नगरनिगम के एसई प्रदीप चतुर्वेदी का निधन

ग्वालियर. ब्लैक फंगस भी अब घातक रूप धारण करने लगा है 6 मई को नगरनिगम के एसई प्रदीप चतुर्वेदी को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी और इसके बाद उन्हें ब्लैक फंगस होने की वजह से 20 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 4 दिन से वह वेंटीलेटर पर थे। उन्होंने बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे अंतिम सांस ली। उधर, जेएएच में बुधवार को ब्लैक फंगस के 2 नये मरीज भर्ती हुए है और वह 2 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गयाहै। 2 नये मरीजों को मिलाकर जेएएच में ब्लैक फंगस वार्ड में अब 57 मरीज भर्ती है और इसके लिये 2 निजी अस्पतालों में 5 मरीज भर्ती है। इस तरह जिले में ब्लैक फंगस के कुल 62 नये मरीज भर्ती है।

मरीजों के लिए प्लेन से आई दवाएं
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष विमान से बुधवार को ग्वालियर दवाएं आईं। जेएएच में टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवेश भदौरिया दवा लेने एयरपोर्ट गए थे। डॉ. भदौरिया ने बताया कि शासन से एंफोटेरेसिम बी के 42 इंजेक्शन तथा पोसापोनाजोल की 400 टेबलेट मिली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *