कामरेड हेमन्त गोस्वामी एसबीआई से हुए सेवानिवृत्त
ग्वालियर कामरेड हेमन्त गोस्वामी अपनी 7 वर्ष की बैंक सेवा बेदाग रूप से पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये । इस अवसर पर ग्वालियर अथल के उपमहाप्रबंधक गोपाल झा , क्षेत्र -1 के क्षेत्रीय प्रबंधक जयदीप शर्मा, क्षेत्र -2 के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक बनर्जी, अधिकारी एसोसियेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं उपमहासचिव अधिकारी संघ अवधेश अग्रवाल , संघ के भूतपूर्व पदाधिकारीगणों में दिलीप चावला, संजय जैन विनोद गुप्ता, सुरेश लण्यानी, डी के राजोरिया , केशवलाल शिवहरे एवं राजाराम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई एवं शुभकामनायें प्रदान कर प्रोग्राम को सफल बनाया ।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में ग्वालियर के समस्त पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से एवं वर्चुअल रूप से संघ के अध्यक्ष का नलिन शर्मा, महासचिव का अरूण भगोलीवाल, उपमहासचिव मुख्यालय का प्रवीण मेघानी , उपमहासचिव एफआईएमएम प्रदीप बिलाला एवं विभिन्न अंचलों के उपमहासचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर हेमन्त गोस्वामी जी को शुभकामनायें दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वृत्त आय कामरेड नलिन शर्मा ने की । कार्यक्रम में ग्वालियर अंचल के पदाधिकारियों द्वारा भी श्री गोस्वामी का सम्मान शॉल श्रीफल द्वारा किया गया । कार्यकम में अंचल के पदाधिकारियों में का.रहीम खान, का.शैलेश यादव , संजय खण्डेलवाल , प्रकाश तिवारी , वृजमोहन सुमन , संजय वर्मा , बलवीर यादव , विनोद गौर , सुनील शर्मा , इफ्तेखार अहमद , संतोष सिंह , विवेक घोषाल , मंजू भगत , लतिका बजाजानी , अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे । एक्स सर्विस मैन संघ के पदाधिकारी मुकेश सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कामरेड हर्ष कुमार अरोरा द्वारा किया गया ।
