बेटी भी नहीं बचा सकी पिता को-ब्लैक फंगस के लिये डीएम से लेकर सीएम तक लगाई गुहार, अभिनेता सोनू सूद ने किया था मदद का वादा

ग्वालियर. सीएम शिवराज से लेकर कलेक्टर तक से गुहार लगाने वाली बेटी ने अपने पिता को खो दियां  ब्लैक फंगस से अपोलो हॉस्पिटल में पिता ने दम तोड़ दिया। सात दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बेटी रेनू अपने व्यवसायी पिता के इंजेक्शन के लिये सीएम शिवराज से मदद मांग रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी उसकी मदद के लिये आगे आये। लेकिन पिता को बचाया नहीं जा सका। मंगलवार की सुबह 5 बजे सारे प्रयास उस समय विफल हो गये जब रेनू के पिता राजकुमार शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियां मंगलवार की दोपहर उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव अकोड़ा भिण्ड ले जाया गया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
यह था पूरा मामला
शहर के डीडी नगर निवासी राजकुमार शर्मा ट्रैक्टर की एजेंसी चलाते थे। 27 अप्रैल को वह कोरोना की चपेट में आए थे। उसके बाद राजकुमार को ब्लैक फंगस हो गया। 15 मई को उन्हें सेवानगर रोड पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फंगस को रोकने डॉक्टर ने करीब 100 इंजेक्शन की डिमांड की थी। राजकुमार की बड़ी बेटी रेनू 19 साल ने अपने मामा के साथ मिलकर किसी तरह सिर्फ 20 इंजेक्शन का इंतजाम कर लिया, लेकिन इसके बाद इंजेक्शन नहीं मिल रहे थे। जिस कारण फंगस फैलने से रेनू के पिता की लेफ्ट आई (उल्टी आंख) व ऊपर का जबड़ा निकालना पड़ा है। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG की डिमांड पूरी नहीं हो रही थी। जब कलेक्टर ग्वालियर, सभी SDM व ड्रग कन्ट्रोलर से भी इंजेक्शन नहीं मिले तो 25 मई सुबह रेनू ने एक मार्मिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज को मामा कहते हुए उनसे मदद मांगी थी। इस वीडियो के बाद ऊर्जामंत्री से लेकर ग्वालियर कलेक्टर तक ने उनसे संपर्क किया था। फिल्म एक्टर व समाजसेवी सोनू सूद भी उसकी मदद के लिए सामने आए। पर ज्यादा मदद नहीं हो सकी। वीडियो वायरल होने के ठीक 7 दिन बाद रेनू के पिता की मौत हो गई।
लग रहा था कि पापा ठीक हो रहे तभी चले गये
रेनू नेबताया कि प्रशासन से अधिक उम्मीद न करते हुए दिल्ली से इंजेक्शन उपलब्ध हो गये थे। लेकिन लगभग 10 दिन की डोज पूरी लग चुकी थी। पापा की हालत में इतना सुधार था कि वह बेड से उठकर वार्डमें चलने फिरने लगे थें 2 दिन पूर्व अचानक बुखार आया और वह वापिस बिस्तर पर आ गये। 48 घंटे में इतनी हालत बिगड़ी की ब्लड उनके दिमाग तक नहीं पहुंच रहा था। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे कि इसे केसे कन्ट्रोल किया जाये ओर मंगलवार की सुबह अचानक पता लगाकि पापा नहीं रहें काश वह बच जाते। ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *